फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप

Sat, 04 May 2013 06:07 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्चियों से बलात्कार की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सामने आया है मध्यप्रदेश के नागपुर में।
विज्ञापन


यहां छह साल की एक बच्ची को कथित रूप से हवसियों ने अपना शिकार बना लिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में आई थी। दरिंदों ने उसे आइसक्रीम का लालच दिया और उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि इमारत की जिस मंजिल पर बारातघर है, उसकी सबसे ऊपर मंजिल पर बने एक कार्यालय में राकेश उर्फ चक्रधर जागोजी बेले (27) काम करता है।

उसने शुक्रवार को वहां एक विवाह समारोह के दौरान आई बच्ची को आइसक्रीम देने का लालच दिया ओर उसके साथ बलात्कार किया। उस समय उसके परिवार के सदस्य विवाह समारोह में मौजूद थे।
विज्ञापन


लड़की के माता-पिता ने उसकी हालत देखकर पुलिस को सूचना दी और बलात्कारी का हुलिया भी बताया।

लड़की के माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने हॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराई, जिसमें बेले को संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। बाद में आरोपी को नागपुर-जबलपुर राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें