फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात आतंकियों ने ली 7 की जान

Mon, 04 Nov 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के ग्वालपाड़ा जिले में दिवाली की रात आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर सात लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन


आतंकियों के इस हमले में सात लोग जख्मी हो गए जिन्हें ग्वालपाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के संदिग्ध आतंकियों ने अचानक दिवाली की रात जुआ खेल रहे कुछ लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

बीबीसी के मुताबिक स्वचालित हथियार से हुई फायरिंग में ये लोग संभल भी नहीं पाए और सभी सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

हालांकि अभी तक गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्थानीय लोगों ने इस वारदात के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर वहां देर से पहुंची।

ये इलाका मेघालय से सटा हुआ है। राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव को लेकर ग्वालपाड़ा में पहले से तनाव का माहौल है।

गैर राभा इलाके के लोग इस स्वायत्त परिषद से खुद को बाहर रखने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें