फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राखी पर बहन ने ये तोहफा मांग भाई को किया पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच सिर्फ गिफ्ट लेने और देने का त्योहार ही नहीं है बल्कि इस दिन से बहनों की वो उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं, जिन्हें पूरा करने का वचन हर भाई देता है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को चॉकलेट, मोबाइल फोन, कपड़े जैसे गिफ्ट देते ही हैं लेकिन इस बहन ने अपने भाई से एक अनोखा गिफ्ट मांगकर मर्दों की सोच पर करारा प्रहार किया है।

अपने भाई से ऐसा ही एक तोहफा मांग रही एक बहन का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर सोचेंगे कि बड़ी-बड़ी बातें करने के मुकाबले छोटी-छोटी चीजों में कितनी सच्चाई छुपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

पोस्ट पिकल नाम की इस वेबसाइट ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें रक्षाबंधन आने से पहले एक बहन अपने भाई से वीडियो चैट के जरिए बात कर रही है।

बहन अपने भाई से बता रही है, 'भैया रक्षाबंधन आने वाला है। आपने मुझे हर रक्षाबंधन पर कितने सारे गिफ्ट दिए हैं। कभी घड़ी, कभी झुमके, कभी मोबाइल, कभी स्कूल बैग तो कभी कोई सुंदर सी ड्रेस लेकिन इस रक्षाबंधन पर मैं आपसे कुछ खास मांगना चाहती हूं।'

वो अपने भाई से कह रही है, 'भैया इस रक्षाबंधन पर अगर आप मुझे कुछ देना चाहते हैं तो प्लीज बहन की गाली देना छोड़ दीजिए। बहन को अगर कुछ देना चाहते हैं तो उसकी गाली मत दीजिए बस, यही मेरा गिफ्ट है।'

देखें वीडियो---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें