फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और शिंजो की ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय जापान की यात्रा पर हैं। वह अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इन सबसे अलग इन दोनों नेताओं के बीच कुछ ऐसी बातें हैं जो इन्हें दूसरों से अलग करती है।
विज्ञापन


एशिया के दो अहम देशों के प्रधानमंत्री अपने कट्टर राष्ट्रवाद और दक्षिणपंथी विचारों के मामले में एक से हैं। हालांकि भारत और जापान के हालातों में काफी कुछ असमानता है लेकिन इन दोनों नेताओं के बीच काफी कुछ एक जैसा है। जैसे दोनों अपना जन्मदिन सितंबर महीने में मनाते हैं।

17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने वाले मोदी इस साल 64 साल के हो जाएंगे। जबकि अबे 4 दिन बाद यानी 21 सितंबर को जन्मदिन मनाएंगे। वह इस साल 60 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापानी शेयर इंडेक्स में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अबे जहां 26 दिसंबर 2012 को जापान के प्रधानमंत्री बने थे, वहीं मोदी ने इसी महीने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ग्रहण की थी। इतना ही नहीं अबे के प्रधानमंत्री बनने के 20 महीने में जापानी शेयर इंडेक्स में 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

अगर मोदी सरकार के पहले तीन महीनों को संकेत माना जाए तो 20 महीने बाद भारतीय शेयरों में भी ऐसा ही उछाल आ सकता है। साथ ही दोनों नेताओं की राजनीति करने की शैली भी काफी कुछ मिलती जुलती है।

दोनों ही अपने मन की सुनते और करते हैं जहां मोदी धर्मनिरपेक्षता का दिखावा करने से बचते हैं, वहीं अबे युद्ध शहीदों को सम्मान देने यासुकुनी श्राइन का दौरा करने पहुंच जाते हैं। दोनों ही अपने करिश्मे के दम पर सत्ता में काबिज हुए और सालों की अस्थिरता के बाद राजनीतिक स्थिरता दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें