फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी के बम एक्सपर्ट ने किया सरेंडर

Thu, 23 Jan 2014 07:24 PM IST
एजेंसी/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित संगठन सिमी के बम एक्सपर्ट ने बुधवार को यहां जिला अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे आठ फरवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


सिमी के बम एक्सपर्ट के तौर पर कुख्यात माजिद नागोरी उज्जैन के नजदीक माहिदपुर का रहने वाला है। उसने बुधवार को अदालत के सामने समर्पण कर दिया।

मध्य प्रदेश एटीएस के प्रमुख संजीव शमी के मुताबिक नागोरी की विस्फोटक पदार्थ कानून के उल्लंघन में तलाश थी। पुलिस ने नागोरी की सूचना देने वालों को 15,000 रुपये ईनाम देने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


माहिदपुर के साजिद औैर इंदौर के गुलरेज की भी एटीएस को तलाश है। दोनों फरार हैं। उन पर भी 15000 रुपये का ईनाम है।

इस बीच, नागोरी के वकील ने कहा है कि उनका मुवक्किल बेगुनाह है। उन्हें अब तक एटीएस का कोई चार्जशीट नहीं मिला है। नागोरी सिर्फ विस्फोटक और गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत आरोपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें