आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हों या राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के। आपकी रुचि बिहार चुनावों में हो या भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज में। आपको कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को सुनकर मजा आता हो या ना आता हो, लेकिन आपको पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के विवाह का वीडियो जरूर पसंद आएगा।
राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से 1968 में विवाह किया था। यूट्यूब पर ये वीडियो ब्रिटिश मूवीटोन ने जुलाई महीने में अपलोड किया था, सोशल मीडिया में इन दिनों ये वायरल हो रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में राजीव और सोनिया के विवाह के कई दृश्य हैं। मूक वीडियो में राजीव और सोनिया के वरमाला पहनाने का दृश्य है। जब राजीव की विवाह मंडप में आते हैं तो उनका न्यौछावर देख उनकी मां इंदिरा गांधी मुस्कुरा रही है।
तात्कालिक राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और विजय लक्ष्मी पंडित नवविवाहित जोड़े को अशीर्वाद देते दिख रहे हैं। आप भी देखिए राजीव और सोनिया के विवाह का ये दुर्लभ वीडियो-