अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक नया धमाका किया है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के 3 माह बाद उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की हार की एक वजह राहुल गांधी की चुप्पी रही है।
उन्होंने कहा कि अहम मसलों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष की खामोशी ही धारणाओं की लड़ाई में पार्टी की हार का कारण बनी।
उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए जरूरी है कि राहुल सार्वजनिक रूप से ज्यादा दिखें और ज्यादा सुने जाएं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में दिग्विजय ने कहा कि धारणाओं की लड़ाई में हमारी हार हुई।