फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया को महारानी कहने पर माफी मांगें जेटली'

Sun, 13 Dec 2015 08:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को वित्तमंत्री अरुण जेटली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है। नेशनल हेराल्ड मामले में जेटली ने सोनिया को महारानी कहकर संबोधित किया था। जेटली ने कहा था कि भारत ने यह कभी स्वीकार नहीं किया कि ‘महारानी’ कानून के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।
विज्ञापन


जेटली ने सोनिया और राहुल गांधी को संसद बाधित करने की बजाय अदालत में मामले का सामना करने की नसीहत दी थी। साथ ही सिब्बल ने जेटली पर नेशनल हेराल्ड मामले को आयकर अधिनियम के तहत अपराध करार देने और कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजने के लिए आयकर विभाग को संकेत देने का आरोप लगाया है।

सिब्बल ने इस मामले में कथित रूप से धोखाधड़ी और पैसों के गोलमाल के कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस मसले का संसद के व्यवधान से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में सिब्बल ने कहा, ‘आपके वित्तमंत्री अपने ब्लॉग और फेसबुक पर कहते हैं कि यह आयकर अधिनियम के अंतर्गत अपराध है। वह देश के वित्तमंत्री हैं। क्या उन्हें ऐसा बयान देने का अधिकार है? वह आयकर विभाग को एक तरह से संकेत दे रहे हैं कि आप नोटिस भेजिए और संसद के न चलने से नेशनल हेराल्ड मामले का क्या लेना देना है। कोई लेना देना नहीं है।’
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड को पुनर्जीवित करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक प्रतिशोध के मसले पर कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से संसद सत्र में व्यवधान पहुंचा रही है।

सिब्बल ने भाजपा शासित महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार के वित्त मंत्रियों की टिप्पणी का उल्लेख किया जिसमें नेशनल हेराल्ड और उसकी होल्डिंग कंपनियों के जमीन के पट्टे रद्द करने की वकालत की गई थी।

इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या यह राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1938 में स्थापित समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड को पुनर्जीवित करने और दोबारा चलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें