विवादों में रहने वाले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड के कामकाज में बड़े बदलाव के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेठी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को सौंपी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कमेटी गठन की है।
सरकार के मुताबिक यह कमेटी ऐसी रूपरेखा तैयार करेगी, जिसको ध्यान में ही रखकर सेंसर बोर्ड फिल्मों को प्रमाण पत्र जारी करने का काम करेगा।
साथ ही रूपरेखा तैयार करने में इस बात पर भी गौर किया जाएगा कि सेंसर बोर्ड के स्टाफ का खाका क्या होगा। सरकार ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस कमेटी के गठन के बाद सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष या फिर उनके सदस्यों में बड़ा होगा।