फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिनगर में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगी श्वेता भट्ट

Sat, 01 Dec 2012 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मणिनगर विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। मणिनगर विधानसभा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट चुनाव लड़ेंगी। शुक्रवार को ही इस सीट से नरेंद्र मोदी पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन


मणिनगर को गुजरात का पहला योजनाबद्ध शहर माना जाता है। इस शहर को 'लौह पुरुष' वल्लभ भाई पटेल ने बसाया था। गुजरात के मणिनगर में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी पकड़ है। यह उनकी पसंदीदा जगह मानी जाती है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें