श्वेता बासु प्रसाद वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार हुईं तो पूरे देश ने देखा। देखने वाले हैरान थे और इस घटना ने सामने रख दी फिल्म जगत की काली हकीकत।
सोशल मीडिया पर एक तबका इसे काले दिन की संज्ञा दे रहा है, इसे शर्मनाक बता रहा है तो दूसरा तबका श्वेता के पक्ष में उतर आया है। पढ़िए क्या कह रहे हैं लोग-
@jananiiyer कहती हैं कि,"मुझे अभी तक ये समझ नहीं आया कि उस 'हाई प्रोफाइल बिजनेस मैन' का नाम लीक क्यों नहीं हुआ! मीडिया को श्वेता की जगह उस पर नज़र रखनी चाहिए। मैं श्वेता के समर्थन में हूं।"
@Mackenzie_Bentl कहती हैं कि,"मैं श्वेता बासु प्रसाद के समर्थन में हूं। मीडिया को उसके खिलाफ अभियान चलाने और उसे बर्बाद करने के लिए शर्म आनी चाहिए।"
@spriha लिखती हैं कि,"क्या यह ठीक है कि मीडिया केवल श्वेता की सभी बातें दिखा बता रहा है लेकिन उस बड़े बिजनेस मैन के बारे में कुछ नहीं बोल रहा?"
@unom13 ने लिखा है कि,"इकबाल और मकड़ी जैसी फिल्मों में अपना टैलेंट दिखाने वाली कलाकार को वेश्यावृति में जाना पड़ा क्योंकि उसके पास काम नहीं था।"
@SulthanKhan ने लिखा है कि,"खबरों में उसके बचपन की तस्वीरें क्यों दिखाई जा रही हैं जबकि उसने गलती अब की है? उस बच्ची की इज्जत करो जिसने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड जीता था।"
@abhilashthapli ने लिखा है कि,"पोर्न स्टार सनी लियोनी को हम कलाकार मानते हैं और राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता श्वेता बासु प्रसाद के साथ ऐसा व्यव्हार किया जा रहा है जैसे वो पोर्न स्टार हो।"
@myselfmack ने लिखा है कि,"मकड़ी फिल्म आइकन, नेश्नल अवार्ड विनर आज एक प्रॉस्टीट्यूट है। मैं किसे दोष दूं? सोसायटी को या फिर श्वेता बासु प्रसाद को?
@brutusrohit ने कहा कि,"श्वेता प्रसाद के बारे में सुन कर बहुत खराब महसूस हो रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह इस प्रकरण से जल्दी ही निकल आए।"
फेसबुक पर Pallab Das लिखते हैं," हम ऐसे देश में रहते हैं जहां वेश्यावृति तो अपराध है लेकिन अश्लील फिल्में बनाना अपराध नहीं है। एक बेचारी महिला जिसे जबरदस्ती इस व्यापार में धकेल दिया गया वह अपराधी है लेकिन पॉर्न स्टार हिट है, प्रसिद्ध है और फिल्मों में रोल लेकर पैसा भी कमा रही है।
Pryanca Saha ने लिखा है कि,"कुछ लोग औरत और मर्द दोनों को समान बताते हैं लेकिन इज्जत सिर्फ औरत की ही उछाली जाती है।"