फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता के मुंह खोलने से डरी कई हीरोइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वेश्यावृ‌ति के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण की कई ‌अ‌भिनेत्रियां सदमे में हैं। दरअसल ये ‌अभिनेत्रियां भी वेश्यावृ‌त्ति में लिप्त हैं या रही हैं। अब उन्हें ये डर सता रहा है कि पुलिस की पूछताछ में श्वेता कहीं उनके नामों का खुलासा न कर दे।
विज्ञापन


सोमवार को ऐसी खबरें आई थी कि श्वेता उन बिजनेसमैनों के नाम बता सकती है, जो गिरफ्तारी के दिन उसके साथ थे। हालांक‌ि बाद में ये खबरें भी आई की पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने श्वेता को 31 अगस्त की रात हैदराबाद‌ के बंजारा हिल्स इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया था।

दक्षिण में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे है एसएम स्वामी ने बताया कि तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम की कई हीराइनों को ये डर लग रहा है कि श्‍वेता कई खुलासे कर सकती है, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति के आरोप में पहले भी पकड़ी गई अ‌भिनेत्रियां

दरअसल श्वेता दक्षिण की पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री यमुना को 2011 में बंगलौर के एक होटल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

यमुना अपने जमाने की बड़ी अ‌भिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था, जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर थीं। 2010 में दो तेलुगू अ‌भिनेत्रियों शायरा बानू और ज्योति को वेश्यावृत्ति के आरोप में ही गिरफ्तार किया गया था।

बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन वे ‌दोबारा इंडस्ट्री में दिखाई नहीं दीं।
विज्ञापन

एक और अभिनेत्री वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार

तेलुगू की ही एक और अभिनेत्री श्रावनी को पिछले साल वेश्यावृ‌त्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

2009 में तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस भुवनेश्वरी को चैन्नई में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को भी कन्‍नड़ फिल्मों की एक कम चर्चित ‌अभिनेत्री दिव्या श्री को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य अभिनेता पवन कुमार को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले कन्नड़ फिल्म निर्देशक ओमप्रकाश राव, गुरू देशपांडे, फिल्म निर्माता दिवाकर बाबू और राजेशख्रर को फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर हीरोइनों से यौन संबंध का दबाव बनाते कैमरे पर पकड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें