एक बाबा ने दूसरे बाबा को सलाह दी है। अगर गलती की है तो मांफी मांग लो, लोग माफ कर देंगे। स्प्रिचुअल गुरू माने जाने वाले श्री श्री रविशंकर ने आसाराम को यही सलाह दी है।
रविशंकर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर आप लोगों में चर्चित हैं और आप ने कोई गलती की है तो उस गलती की सार्वजानिक तौर पर माफी मांग लेनी चाहिए।
लोगों का दिल बहुत बड़ा है वह गलती को माफ कर देंगे और उस गलती को भूल जाएंगे।
रविशंकर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि एक व्यक्ति को तब तक अपराधी नहीं माना जाना चाहिए। जब तक उस पर व्यक्ति पर अपराध साबित न हो जाए।
आसाराम पर एक 17 वर्षीय लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी आसाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं आसाराम का कहना है कि वह लड़की मानसिक रोगी है।