अलीगढ़ के धौर्रा इलाके में एक भिखारी युवक दिल्ली के हैवतपुर इलाके की शोभा यादव नाम की किशोरी के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ बनकर मदद के लिए आगे आया।
इस युवक की मदद से तीन माह से भटक रही किशोरी को एक घर में मदद मिली और मंगलवार शाम उसे क्वार्सी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस चाइल्ड लाइन की मदद से उस किशोरी के परिवार तक पहुंचने को प्रयासरत है।
किशोरी ने जो कहानी बताई, उसके अनुसार उसके पिता करन सिंह की मौत हो चुकी है। करीब तीन माह पूर्व उसे एक महिला यहां स्टेशन पर ले आई।