फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामना: 'लहर में पानी कम, फेन ज्यादा'

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना के मुखपत्र 'सामाना' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि इस बार 'स्पष्ट जनादेश नहीं आया'।
विज्ञापन


इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल करने में कामयाब रही। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना इस चुनाव में दूसरे नंबर की पार्टी रही। पार्टी को 63 सीटों पर जीत मिली हैं।

इस पर सामना का संपादकीय कहता है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत लगभग सारा सत्ता संस्थान ही हमारे खिलाफ मैदान में उतर गया था। दूसरी ओर कांग्रेस और राष्ट्रवादी के मदमस्त सत्ताधारी हमारे खिलाफ उतरे हुए थे। दो मदमस्त सत्ताधारियों से संघर्ष करते हुए शिवसेना के शेर ने जो लक्ष्य हासिल किया वह महत्वपूर्ण है।"
विज्ञापन


सामना ने शिवसेना के प्रदर्शन के बारे में लिखा है कि पार्टी आखिरी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। संपादकीय के मुताबिक, "इस लडाई में शिवसेना आखिरी लक्ष्य भले ही हासिल नहीं कर सकी किंतु वह एक सम्मानजनक चरण तक पहुंची।"

शिवसेना के संपादकीय का शीर्षक है- जश्न मनानेवालो!

इस संपादकीय में लिखा है, "प्रचार के दौरान हमें एक जबरदस्त लहर दिखाई दी थी। उस लहर का पानी किनारे पहुंचने से पहले समुद्र में घुल गया। कुछ जगहों पर लहर में पानी कम और फेन अधिक दिखाई दिया।"
विज्ञापन


शिवसेना का निशाना शायद राज्य में 'मोदी की लहर' पर है। संपादकीय में ये भी लिखा है कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने का सबसे ज्यादा लाभ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें