फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी जुबान बंद न करे सुप्रीम कोर्ट: उद्धव ठाकरे

Wed, 09 Jan 2013 06:39 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण को लेकर घिरी शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट को गलत बताया है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि शिवसेना अपनी जुबान बोलती रहेगी और उसे बंद करने की कोशिश सुप्रीम कोर्ट न करे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र चुनाव आयोग से सवाल किया था कि भड़काऊ बयान की वजह से शिवसेना और एमएनएस की मान्यता क्यों न रद्द कर दी जाए। उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश को तुगलकी फरमान कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर शिवसेना पर पाबंदी लगती है तो यह अकबरुद्दीन ओवैसी जैसे लोगों का समर्थन माना जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें