उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
इलाहाबाद में खराब सड़कों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने इंजीनियर को ही गड्ढे में डालने की बात कही। अपने बयानों के कारण वह पहले भी प्रदेश सरकार की फजीहत करा चुके हैं।
एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इलाहाबाद के दौरे पर गए शिवपाल यादव से जब सड़कों की खस्ता हालत पर सवाल किया गया, तो सवाल पूछने वाले से ही उन्होंने पूछ लिया, 'कौन सी सड़क से आए हो, कहीं गड्ढे मिले हों तो बताओ। आज हम अपने इंजीनियर को उसी गड्ढे में ढकेल देंगे।
शिवपाल यादव के मुताबिक, प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों के लिए सरकार नहीं बल्कि उसे बनाने वाले इंजीनियर जिम्मेदार हैं।