फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, इंजीनियर को गड्ढे में डाल देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद में खराब सड़कों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने इंजीनियर को ही गड्ढे में डालने की बात कही। अपने बयानों के कारण वह पहले भी प्रदेश सरकार की फजीहत करा चुके हैं।

एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इलाहाबाद के दौरे पर गए शिवपाल यादव से जब सड़कों की खस्ता हालत पर सवाल किया गया, तो सवाल पूछने वाले से ही उन्होंने पूछ लिया, 'कौन सी सड़क से आए हो, कहीं गड्ढे मिले हों तो बताओ। आज हम अपने इंजीनियर को उसी गड्ढे में ढकेल देंगे।
विज्ञापन


शिवपाल यादव के मुताबिक, प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों के लिए सरकार नहीं बल्कि उसे बनाने वाले इंजीनियर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

शिवपाल ने मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया

रिपोर्ट की मुताबिक, सवाल पूछले वाले से लोक निर्माण मंत्री ने पूछा कि अगर कहीं गड्ढा मिला हो तो बता दो? गडढे हैं ही नहीं तो फिर प्रदेश की सड़कों की हालत कैसे खस्ता हो गई?

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और रखरखाव का काम लोकनिर्माण विभाग देखता है। प्रदेश सरकार इस मद में हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करती है, फिर भी सड़कों की हालत पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं।

शिवपाल यादव ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि था कि नरेंद्र मोदी के कारण ही प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। रिश्वतखोरी के मसले पर दिया गया उनका बयान भी विवादों मे रहा था।

उस समय उन्होंने अपने अधिकारियों से कहा था कि यदि आप अच्छा काम करेंगे तो थोड़ी-बहुत चोरी करने में कोई बुराई नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें