संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पाठ्यक्रम में मराठी को शामिल न किए जाने पर शिवसेना ने महाराष्ट्र में इसकी परीक्षा बाधित करने की चेतावनी दी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आयोग की नई परीक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
पार्टी नेता गजानन कीर्तिकर ने कहा कि हमारी मांग इतनी है कि छात्रों को आयोग की परीक्षा में मराठी का विकल्प होना चाहिए।
हम जल्द ही इसके लिए आयोग के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। आयोग की नई व्यवस्था में सामान्य अध्ययन को अपेक्षाकृत ज्यादा अहमियत दी गई है।
साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं में प्रतियोगियों के अंतिम चयन में अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र के अंक जुड़ेंगे।