फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाफिज सईद की तरह हैं शरद पवार'

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में एक आईटी इंजीनियर की हत्या के लिए भाजपा के शानदार उदय को जिम्मेदार ठहराने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर पलटवार करते हुए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनकी तुलना 26/11 की घटना के मास्टर माइंड हाफिज सईद से की है।
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि चुनाव में हार के बाद पवार ने अपना संतुलन खो दिया है। वह हाफिज सईद की तरह बोल रहे हैं।

पुणे में भड़की ह‌िंसा पर बोले ठाकरे

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पिछले दिनों पुणे में भड़की हिंसा के बाद पवार ने कहा था कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद ऐसी ताकतों ने सर उठा लिया है।

ठाकरे ने कहा कि यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि पवार कब और कहां क्या कहेंगे। उन्होंने पार्टी के मुखपत्र सामना में आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा कि पुणे में एक हत्या हुई। मोदी सरकार को इससे क्या लेना-देना है।

विज्ञापन

पवार ने भाजपा को बताया था सांप्रदाय‌िक

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए पवार ने रविवार को कहा था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘सांप्रदायिक बुखार’ बढ़ने लगा है। भाजपा को सत्ता संभाले 15 दिन हुए हैं।

राज्य के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई है और युवा प्रोफेशनल की हत्या कर दी गई। ऐसा पहले नहीं हुआ। एक खास विचारधारा के लोग जो पिछले काफी वर्षों से शांत थे अब सर उठाने लगे हैं। इस कारण समाज का एक वर्ग डर में जी रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें