फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार का शिवसेना करेगी बहिष्कार!

Sun, 09 Nov 2014 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में शामिल होने के मसले पर शिवसेना पल पल अपना रवैया बदल रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में अनिल देसाई का नाम पीएमओ को भेजने के बाद शिवसेना ने राज्य में उपमुख्यमंत्री पद का दावा छोड़ दिया है लेकिन गृहमंत्री पद समेत 5 कैबिनेट और 7 राज्यमंत्री पद देने की शर्त रखी है।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार में शामिल होने का फार्मूला तय नहीं हुआ तो वह केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार का बहिष्कार भी कर सकती है। इस उठापटक के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सब कुछ ठीक होने का दावा किया है।

उधर दिल्ली में पीएमओ से शिवसेना की तरफ से देसाई का नाम मिलने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि रविवार को मोदी के कैबिनेट विस्तार के बाद महाराष्ट्र का भी मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना अब गृह मंत्रालय पर अड़ी

शिवसेना ने राज्य की भाजपा सरकार में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग छोड़ दी है लेकिन इसके बदले गृह विभाग की मांग कर भाजपा को पसोपेश में डाल दिया है।

उधर, महाराष्ट्र की नई सरकार को परोक्ष समर्थन देने की घोषणा कर चुके एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शनिवार को फिर दोहराया है कि वह नई सरकार को अस्थिर नहीं करना चाहते। इसलिए हम अपने रुख पर कायम हैं।

इस बीच देवेंद्र फडनवीस ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से सरकार में शामिल होने के लिए बात की है। सूत्रों के अनुसार फडनवीस ने कहा है कि एनसीपी के समर्थन से सरकार नहीं चलाना चाहते। इसलिए शिवसेना को सरकार में शामिल होना चाहिए लेकिन शिवसेना के समर्थन का फार्मूला ही तय नहीं हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें