फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं शिवसेना के 'नरेंद्र मोदी'...

Fri, 25 Apr 2014 01:43 PM IST
सुप्रिया सोगले/मुंबई से बीबीसी के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार में अगर कोई एक शख़्सियत हावी दिखती है तो वो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी हैं। लेकिन शिवसेना के पास अपने 'नरेंद्र मोदी' हैं। ये हैं मोदी के हमशक्ल विकास महंते जिनसे बीबीसी ने मुंबई में मुलाक़ात की।
विज्ञापन


मलाड में रहने वाले विकास महंते पेशे से व्यापारी है। क़रीब दो साल पहले उन्होंने अपना लुक बदलने के लिए दाढ़ी बढ़ाई लेकिन इसके बाद वो जहां भी जाते थे लोग उन्हें मोदी-मोदी कह कर पुकारते थे। लोग मोबाइल पर तस्वीरें खीचते थे और ऑटोग्राफ लेते थे। विकास महंते को पहले ये सब अच्छा नहीं लगता था।

दो-तीन बार तो उन्होंने दाढ़ी काट दी थी और कुर्ते पहनना भी छोड़ दिया था क्योंकि वो अपनी पहचान नहीं खोना चाहते थे पर धीरे-धीरे वो नरेंद्र मोदी से प्रभावित हुए और उन्होंने यह अपना लिया। विकास कहते हैं, "पहले दाढ़ी रखने से घरवालों को आपत्ति थी लेकिन अब दाढ़ी हटाने से आपत्ति है।"
विज्ञापन
Trending Videos

मोदी समझ नहीं होती सिक्यूरिटी जांच

गुजरात से भाजपा के विधायक रमनभाई पाटकर ने विधानसभा चुनाव में विकास महंते को प्रचार के लिए बुलाया। पाटकर ने 28,000 से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की।

विकास महंते बताते हैं, ‘‘पार्टी की प्रथा के अनुसार जीत के बाद रमनभाई पाटकर नरेंद्र मोदी से मिलने जाने वाले थे तब रमनभाई पाटकर ने विकास महंते को साथ चलने को कहा। भाजपा के दफ्तर में सभी की छान-बीन हुई पर नरेंद्र मोदी के हमशक्ल होने के चलते सुरक्षाकर्मियों ने विकास महंते की जांच भी नहीं की।’’

6 अगस्त 2013 को जब विकास महंते की मुलाक़ात नरेंद्र मोदी से हुई तो दोनों एक दूसरे को देखकर चौंक गए। नरेंद्र मोदी ने महंते से पूछा "आप प्रचार कैसे करोगे?" विकास कहते हैं कि वो इतने भाव-विभोर थे कि जवाब नहीं दे पाए।

मोदी का हमशक्ल होने के फायदे

विकास महंते कहते हैं कि उनकी शक़्ल के कारण उनका सम्मान बढ़ा है। आसपास के लोग उन्हें चाय पर, भोजन पर और शादियों में बुलाते है।

जहां-जहां उनके व्यवसाय में अदायगी बाक़ी थी वो भी उन्हें वापस मिल गई है। फिलहाल विकास महंते भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए काम कर रहे है।

अब तक विकास महंते मुंबई के अरविंद सावंत (शिवसेना), गजानन कीर्तिकर (शिवसेना), गोपाल शेट्टी (भाजपा) की रैली और धारावी में चाय पर चर्चा में शामिल हो चुके है।
विज्ञापन

ये मोदी शिवसेना उम्मीदवारों का करते हैं प्रचार

महंते कहते हैं, "मोदी जी हर जगह नहीं जा सकते पर लोग उनसे मिलना चाहते हैं तो लोगो की इच्छा मैं पूरी कर रहा हूं।"

फिलहाल भाजपा-शिवसेना ने उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी है कि जहां-जहां महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने ऐसे उम्मीदवार खड़े किये हैं जिनके सामने शिवसेना के उम्मीदवार कमज़ोर लग रहे हैं विकास महंते वहां जाकर प्रचार करेंगे।

वे जहां भी जाते हैं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है लेकिन सवाल ये है कि क्या ये भीड़ वोट में तब्दील होगी? इस सवाल के जवाब के लिए 16 मई तक का इंतज़ार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें