फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की दो टूक से इनकी बढ़ी धड़कनें

Sat, 28 Dec 2013 08:13 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दो टूक से महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि कांग्रेस की सियासत में भी तूफान आ सकता है। राहुल की बेबाक राय से गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


आदर्श जांच समिति की रिपोर्ट में दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। यही नहीं, सियासी नफे नुकसान की परवाह किए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने अंदाज में पार्टी की कमान संभाल ली है।

शुक्रवार को अपने सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक राहुल ने खुद अकेले ली जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में होने के बावजूद बैठक से दूर रहीं।
राहुल ने आदर्श जांच समिति की रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार के खारिज करने के फैसले पर ऐतराज जताया।

उन्होंने दो टूक कहा कि आदर्श घोटाले में कांग्रेस की चव्हाण सरकार आरोपी नेताओं को नहीं बचा सकती। जांच समिति की रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को गलत तरीके से फ्लैट आवंटन के लिए दोषी ठहराया है। जबकि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का नाम रिपोर्ट में है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख का भी जिक्र है, हालांकि उनका निधन हो चुका है। राहुल की राय के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने रिपोर्ट को खारिज करने के फैसले को पलटने की बात कही है। राहुल के गुस्से से कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों के कान खड़े हो गए है।

वैसे भी राहुल ने जिस तरह से पूरे दिन पार्टी की कमान संभालते हुए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ अकेले ही बैठक ली, उसे लेकर संगठन में संदेश चला गया है कि उन्होंने पार्टी की कमान पूरी तरह से खुद संभाल ली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें