सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने के कोर्ट के फैसले के बाद यूपी के आगरा में शाहगंज की एक शिक्षामित्र को ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया।
एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेजलोभी ससुरालवाले लंबे समय से उत्पीड़न कर रहे थे। उसने न्याय की गुहार लगाई है।
शाहगंज की जनकपुरी कालोनी की रहने वाली नीलम (बदला नाम) फतेहपुर सीकरी ब्लाक के विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। नीलम की शादी करीब दो साल पहले शाहगंज क्षेत्र में ही हुई।