फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला बोलीं, बोझ नहीं उठा सकते तो कम फूंकें बिजली

Mon, 25 Feb 2013 01:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को एक कार्यक्रम में लोगों को बिजली बिल का बोझ कम करने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का बोझ नहीं उठा सकते तो खपत कम करें। शीला की इस नसीहत पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने हैरानी जताई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि मुख्यमंत्री कुछ दिन में पानी भी कम पीने की सलाह दे सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान को हैरानी भरा बताया है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने चौबीस घंटे बिजली के कारण बिल बढ़ने का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर बिल का बोझ नहीं उठा सकते तो दो बल्ब की जगह एक जलाएं, कूलर की जगह पंखा चलाएं, चौबीस घंटे टीवी देखने के बजाय कम देर देखें। फ्रिज भी कुछ देर के लिए बंद कर दें।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री कई बार इसका हवाला दे चुके हैं कि एनसीआर समेत कई राज्यों में बिजली कम देर आती है, इसलिए बिल कम आता है। राजधानी में बिजली आपूर्ति सुधरी है। कई इलाकों में चौबीस घंटे बिजली रहती है। इससे खपत भी अधिक होती है। कम खपत करने वालों को सरकार प्रति यूनिट एक रुपये की सब्सिडी भी देती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें