दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के पिता को 15 लाख रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि परिवार को इस त्रासदी से उबरने की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर पीड़िता के परिजनों के साथ पश्चिमी दिल्ली के सांसद महाबल मिश्रा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पीड़िता के परिवार को एक फ्लैट देने पर विचार करेगी। साथ ही परिवार के दोनों बेटों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगी। इस मौके पर पीड़िता के पिता ने अपने घर के पास महावीर इंक्लेव से शराब का ठेका बंद करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।