फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा की हत्या के रहस्य का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन व मीडिया जगत के दिग्गज पीटर मुखर्जी की गिरफ्तारी से शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पीटर पर हत्या और साजिश रचने का मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं, उनकी गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले शीना बोरा हत्याकांड की प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी, संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट में साफ तौर पर यह जिक्र है कि संपत्ति का बंटवारा रोकने के लिए शीना बोरा के हत्या की गई थी।

सीबीआई ने शीना बोरा हत्या के आरोपियों के खिलाफ एक हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इसमें 150 लोगों के बयान दर्ज हैं। इसमें कहा गया है कि इंद्राणी अपने पहले प्रेमी सिद्धार्थ से पैदा हुई बेटी शीना बोरा और पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी शबनम से पैदा हुए राहुल मुखर्जी के प्रेम प्रसंग से नाखुश थी।
विज्ञापन


उसे डर था कि यदि दोनो शादी कर लेंगे, तो उसके दूसरे पति संजीव खन्ना से पैदा हुई बेटी विधि को पीटर की संपत्ति में से सिर्फ आधा ही हिस्सा मिल सकेगा।

विधि मुखर्जी के बायोलॉजिक पिता संजीव खन्ना हैं लेकिन इंद्राणी से शादी के बाद पीटर ने उसे गोद ले लिया था। इसलिए शीना बोरा को ठिकाने लगाने की योजना बनाकर उसकी हत्या की गई और 24 अप्रैल 2012 को मुंबई से सटे रायगढ़ में पेण के पास गांगुर्डे खुर्द गांव में पेट्रोल से जलाकर उसकी अधजली लाश को फेंक दिया गया।
विज्ञापन

सीबीआई की चार्जशीट में सामने आया या का रहस्य

चार्जशीट में कहा गया है कि इंद्राणी मुखर्जी ने  2004 में शीना बोरा को दिल्ली के वसंत कुंज में एक फ्लैट गिफ्ट किया था, लेकिन जब सन 2010 में इंद्राणी को शीना बोरा और राहुल के बीच प्यार होने की बात पता चली, तब शीना पर दबाव डालकर उसे 1.10 करोड़ रूपए में बेच दिया।

शीना बोरा भले ही इंद्राणी की बेटी थी, लेकिन उसने उसे हमेशा अपनी छोटी बहन के रूप में ही लोगों से परिचय कराया था। दिल्ली का फ्लैट बिकने के बाद शीना बोरा मुंबई में फ्लैट की मांग करते हुए इंद्राणी को ब्लैकमेल करने लगी कि वह उनकी बेटी होने की सच्चाई सबको बता देगी।

शीना ने यह भी कहा था कि उसने जन्म प्रमाणपत्र सहित सारे कागजात जुटा लिए हैं, जिससे वह साबित कर सकती है कि इंद्राणी उसकी बड़ी बहन नहीं बल्कि मां है। सीबीआई ने इससे संबंधित कागजात राहुल मुखर्जी से जमा करा लिया है।

वहीं, संजीव खन्ना चाहता था कि शीना और राहुल की शादी के बाद पीटर मुखर्जी की संपत्ति का आधा हिस्सा ही उनकी बेटी विधि को मिल पाएगा। इसलिए उसने शीना की हत्या मे इंद्राणी का साथ दिया। इसके अलावा सीबीआई ने आईएनएक्स चैनल के वित्तीय लेनदेन का भी जिक्र चार्जशीट में किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें