शादी का झांसा देकर पूर्व विधायक ने महिला का यौन शोषण किया फिर उसके बेटे ने। दो साल तक ये सिलसिला चला।
जब पीड़िता को यकीन हो गया कि दोनों में से उससे कोई शादी नहीं करेगा तो उसने अपने साथ हुए घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग बना ली। मामला दक्षिण भारतीय राज्य केरल का है।
पीड़िता की शिकायत पर केरल पुलिस ने पूर्व मंत्री और जेडी(एस) विधायक थेटायिल और उसके बेटे आदर्श के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर बाप और बेटे दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला को जैसे ही शादी न करने की साजिश की भनक लगी, उसने सबूत के तौर कोर्ट में पेश करने के लिए अंतरंग दृश्यों का विडियो बना लिए।
महिला की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि विधायक के बेटे आदर्श के साथ शादी का वादा कर बाप-बेटे करीब दो साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे।