फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पर बांध के खिलाफ शरद, दी चेतावनी

Mon, 08 Dec 2014 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बांध परियोजनाओं के दुष्परिणाम को लेकर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है वहीं दूसरी ओर निहित स्वार्थों के प्रभाव में पर्यावरण मंत्रालय गंगा के श्रोत हिमालय को ही खोदने, गिराने के लिए बांध कंपनियों को प्रोत्साहित कर रहा है। अगर सरकार इस मामले में नहीं चेती और गंगा की उद्गम घाटियों पर बांधों का निर्माण रद्द नहीं होता है तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केवल गंगा-भागीरथी और अलकनंदा की घाटी में ही करीब 70 बांध परियोजनाएं हैं। पूरे उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में 450 जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। जहां भी बांध परियोजनाएं बन रही है वहां भूस्खलन, पानी के श्रोत सूखने, विस्फोटों से घरों में दरार आने की शिकायतें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य की जल सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और मौसम नियंत्रण के लिए हिमालय स्रोत है। देश की 50 करोड़ आबादी जिसकी सीधे-सीधे जल व खाद्य सुरक्षा गंगा और उसकी सहयोगी धाराओं से जुड़ी है, उसी गंगा के स्रोत हिमालय पर अतिक्रमण जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें