फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आसाराम की तरह हो तेजपाल की गिरफ्तारी'

Fri, 22 Nov 2013 08:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकर्मी के साथ यौन शोषण के आरोपों में फंसे तहलका के संपादक तरूण तेजपाल पर राजनैतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने तेजपाल को आसाराम की तरह फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में तेजपाल का नाम लिए बगैर कहा कि आज औरत न तो कोर्ट में, न राजनीति में और न ही मीडिया में सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह आसाराम को गिरफ्तार किया गया, उसी तरह इस आदमी को भी गिरफ्तार करना चाहिए जिसकी नीयत अपनी बेटी की दोस्त पर खराब हो गई।

गिरफ्तारी के साथ मिले सजा: रामदेव
बाबा रामवदेव ने तरुण तेजपाल को तुरंत गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है। बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पिछले पांच साल से कांग्रेस की शह पर तेजपाल उनके पीछे पड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को अपने चाल, चरित्र और चेहरे पर विचार करना चाहिए। साथ ही जोड़ा कि मीडिया को भी तेजपाल का बहिष्कार करना चाहिए।

अपने ऊपर एक ही दिन में उत्तराखंड सरकार की ओर से दायर 81 मुकदमों पर रामदेव ने राज्य सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि यह सब गांधी खानदान के इशारे पर किया जा रहा है। वह इससे घबराने और डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें