फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सहमति से तो दिग्गी ने भी प्यार किया था'

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल(यूनाईटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार मुख्यमंत्री के बेटे का पक्ष लिया है। एक महिला पुलिसकर्मी से संबंध के मामले में शरद यादव ने जीतन राम मांझी के बेटे का बचाव किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कोई कितना भी वीआईपी हो या चाहे फिर वो मुख्यमंत्री का बेटा ही क्यों न हो दिल तो सबके पास है।

उन्होंने कहा कि अगर दो लोगों के बीच सहमति से संबंध हों तो उसमें दिक्कत क्या है?
विज्ञापन

'दिग्विजय सिंह ने भी तो प्यार किया था'

शरद यादव ने कहा कि मीडिया को नेताओं के निजी जीवन में तांक झांक करना बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने भी तो प्यार किया था। और जब उस मामले पर सार्वजनिक रूप से तूल दिया गया था तो मैंने उनका भी बचाव किया था।

गौरतलब है कि प्रवीण मांझी और बिहार मिलिटरी पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल पर कई बार बोध गया के एक होटेल के लग्जरी रूम में ठहरने और फिर बिल न चुकाने का आरोप लगा था।

हाल ही में होटेल स्टाफ ने प्रवीण और महिला कॉन्स्टेबल के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस के दखल के बाद ही मामला सुलझा। इसके बाद से विपक्ष लगातार नैतिक आधार पर सीएम के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें