कांग्रेस महासचिव शकील अहमद द्वारा अरविंद केजरीवाल को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से ज्यादा नैतिकतावादी बताया जाना उन्हीं की पार्टी के प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी को रास नहीं आया। उन्होंने शकील के बयान को बेतुका करार देते हुए कहा कि 49 दिन में सत्ता छोड़ कर भागने वाले केजरीवाल मोदी से अधिक नैतिकतावादी नहीं हो सकते।
चतुर्वेदी ने शकील के इस बयान को पार्टी की छवि खराब करने वाला भी करार दिया। साथ ही चतुर्वेदी ने मोदी को सांप्रदायिक नेता करार देते हुए उन्हें देश की एकता के लिए खतरा करार दिया।
अहमद ने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में केजरीवाल को मोदी से ज्यादा नैतिकतावादी करार दिया था। उनका कहना था कि केजरीवाल ने तो राष्ट्रीय आकांक्षा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी, मगर दूसरी ओर इसी तरह की आकांक्षा रखने वाले मोदी मुख्यमंत्री पद से चिपके हुए हैं।