फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार मानी'

Fri, 17 Jan 2014 08:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर बीजेपी ने खूब चुटकी ली है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है और यह पार्टी के अधिवेशन से साफ भी हो गया है।

राहुल गांधी के बयान भी इसी ओर इशारा कर रहा है। नहीं तो पार्टी उपाध्यक्ष भला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से क्यों कहते, हम हारे या जीते हम चुनावी जंग पूरे दमखम से लड़ेंगे।

हुसैन ने कहा कि पहले कांग्रेस पूछती थी कि बीजेपी का कप्तान कौन? अब कांग्रेस को खुद ही यह जवाब नहीं सूझ रहा है। वह बिना कप्तान के ही मैदान में उतरना चाहती है।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, हमें 12 सिलेंडर चाहिए

भाजपा नेता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 12 सिलेंडर मांगने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यही मनमोहन सरकार ने रियायती सिलेंडरों की संख्या 9 कर दी थी। अब चुनाव को देखते राहुल प्रधानमंत्री से 12 सिलेंडर मांग रहे हैं।

शाहनवाज ने कांग्रेस के ऐतिहासिक ज्ञान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पार्टी कहती है कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी जो बिल्कुल गलत है। जिस कांग्रेस की बात उसके नेता कर रहे हैं, वह तो पूरी भ्रष्टाचार में डूबी है।

'कांग्रेस ने पढ़ ली है पराजय की इबारत'
वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि इसलिए अब कांग्रेस की एक ही कोशिश है कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के विजय रथ को हर हाल में रोका जाए।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने मान लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उसे करारी शिकस्त मिलेगी, इसलिए उसकी एक ही रणनीति है कि किसी भी तरह भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिले।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केंद्र में मजबूत सरकार की बजाए मजबूर सरकार चाहती है। इस प्रयास में वे विदेशी ताकतें भी लगी हैं जो भारत को मजबूत नहीं देखना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस कोशिश के बावजूद भाजपा अपने मिशन 272 को हासिल कर लेगी व केंद्र में एनडीए के सहयोगियों के साथ सरकार बनाएगी।

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के इन सारे प्रयासों और हथकंडों के बावजूद देश का राजनीतिक मौसम और मिजाज बदल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें