फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लड़की की फोटो दिखाकर बुलाते थे ग्राहक

Tue, 25 Jun 2013 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने रैकेट के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह रैकेट बाल्केश्वर इलाके के गोविंदपुरी कॉलोनी में चल रहा था। यह रैकेट ग्राहकों की बुकिंग के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया करता था।

पुलिस के मुताबिक काफी समय से इस इलाके के लोगों से यहां पर देह व्यापार चलाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस आधार पर पुलिस ने रविवार को यहां पर छापा मारा।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक दल ने गाविंदपुरी कॉलोनी स्थिति एक दो मंजिला इमारत पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

आरोपियों ने पहले तो खुद को रैकेट संचालिका का रिश्तेदार बताया, लेकिन थोड़ी सख्ती के बाद सच बता दिया। पुलिस को मौके से बीयर कैन, शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर दिखाते थे लड़कियां
पुलिस के अनुसार यह रैकेट फेसबुक अकाउंट पर चैटिंग के जरिए ग्राहकों को ढूंढता था और फेसबुक पर लड़कियों की फोटो दिखाई जाती थी।

रैकेट की संचालिका इंटरनेट चलाना नहीं जानती थी। इसलिए उसने एक युवती को नौकरी पर रखा था। वह पूरे दिन फेसबुक चलाती थी और युवतियों की तस्वीरें भी दिखाती थी।

पिछले महीने भी आगरा में माल का बाजार इलाके में दो छापेमारी गई थीं। यहां पर एक यौनकर्मी का शव सड़क पर पड़ा मिला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें