फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंसिल नहीं खरीद पाई तो कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा के बरहमपुर गरीबी इतनी कि एक पेंसिल और नोटबुक खरीदने में नाकाम रही सातवीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गंजाम जिले में असका के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली इस छात्रा को 50 फीसदी जली हुई अवस्था में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

लेकिन खुद को केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगाने वाली छात्रा को बचाया नहीं जा सका। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़की की मां घरेलू नौकरानी है

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने बुधवार को अपनी मां से पेंसिल और नोटबुक खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर उसे इसकी जरूरत पड़ती।

घरेलू नौकरानी का काम करने वाली उसकी मां ने शाम को उसे पैसे देने का वादा किया। छात्रा की मां ईश्वरी नायक ने बताया कि शाम को घर में किसी को न देख कर उसने आग लगा ली।

लड़की का मजदूर पिता लकवे का शिकार हो जाने की वजह से काम पर नहीं जा पा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की के परिवार में एक मात्र कमाने वाली उसकी मां ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें