फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में सड़क हादसा, सात की मौत

Fri, 16 Nov 2012 11:16 AM IST
फिरोजाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सात मजदूरों को कुचल डाला। इस हादसे में पांच मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त घटना सुबह उस समय हुई जब कांच की नगरी फिरोजाबाद में चूड़ी बनाने वाले श्रमिक चौराहे पर एकत्र थे। इसी बीच तेज गति से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खडे़ सात लोगों को रौंद डाला।

सूत्रों ने बताया इस घटना में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल पहुंचते पहुंचते दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौजूद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर बुरी तरह पीटा। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें