फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ में 7 की मौत

Fri, 12 Apr 2013 11:18 PM IST
गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी सहित 7 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गढ़चिरौली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जिले के पूर्वी हिस्से में स्थित सिंदेसुर गांव में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया।

हमले के जवाब में की गई पुलिस कार्रवाई में कम से कम छह नक्सली मारे गए जिसके बाद अन्य नक्सली घने जंगलों में भाग निकले।

पुलिस ने दावा किया है कि मारे गए लोगों में चार को उनकी वर्दी के आधार पर नक्सली कैडर के रूप में पहचान की गई है। दो सादे कपड़ों में है जिनके भी नक्सली होने का संदेह है।

मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मी का नाम गोविंद फरकड़े बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें