फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में राज्य परिवहन की बस खाई में गिरी, 7 मरे

Tue, 20 Jan 2015 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु राज्य परिवहन की एक बस मंगलवार को धर्मपुरी जिले के होगनक्कल की पहाड़ियों में करीब 100 फीट की खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 44 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में यह सड़क हादसा करीब 1:20 बजे के आस-पास हुआ। बताया जाता है कि यह बस धर्मपुरी से होगनक्कल जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि खाई से सात शवों को बरामद कर लिया गया है, हालांकि उन्होंने मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की बात भी कही है। वहीं घायलों को धर्मपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस हादसे की खबर पाते ही धर्मपुरी जिले के कलेक्टर के विवेकनंदन और पुलिस अधीक्षक लोंगनाथन समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें