फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस पलटने से 7 लोगों की मौत

Sun, 13 Jul 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिबियापुर (औरैया)
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस औरैया-कन्नौज मार्ग पर सौंथरा अड्डा के पास खड्ड में गिर गई। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बीस लोगों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड के ग्राम अगदेवा से करीब 70 लोग बस में सवार होकर शुक्रवार को कन्नौज गंगा स्नान के लिए आए थे।

शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने के बाद ये लोग अन्नपूर्णा देवी के दर्शन कर बस से लौट रहे थे।
विज्ञापन

सात लोगों की मौके पर मौत

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे इनकी बस दिबियापुर से नौ किमी दूर सौंथरा अड्डा के पास बरियारेमऊ मोड़ के पास पहुंची। सड़क पर गिट्टी पड़ी होने के कारण बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसपी औरैया अखिलेश चौरसिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को सैफई रिफर किया गया है, जबकि मामूली रूप से घायलों को दिबियापुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव सीएचसी दिबियापुर में रखवाये गए हैं।

उधर, मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि इस हादसे में कम से कम दस लोग मारे गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मरने वालों में सुनीता पत्नी रामशरण (35), गीता दुबे पत्नी योगेंद्र कुमार (32), पुत्री अंशिका (10) और दीप्ति मिश्रा पत्नी गणेश मिश्रा पुखराया कानपुर देहात की ही शिनाख्त हो पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें