अबु धाबी स्थित शेख जयेद ग्रांड मस्जिद में पॉप स्टार सेलेना गोमेज ने ड्रेस उठाकर टांगें दिखाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। यह फोटो शेयर होने के बाद ही तेजी से वायरल हो गई है और अब सेलेना गोमेज विवादों में फंस गई हैं।
यूं तो सेलेना मस्जिद में बुर्का पहनी हुई थीं, लेकिन जब बात फोटो खिंचवाने की आई तो उन्होंने कैमरे के सामने अपनी एक टांग बाहर निकाल दी। हालांकि, जब लोगों ने इस तस्वीर को लेकर नाराजगी जताई तो सेलेना ने इसे इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।
आपको बता दें कि मस्जिद के नियम के अनुसार वहां शरीर पूरी तरह से ढका हुआ होना चाहिए। साथ ही मस्जिद में छोटे कपड़े पहनना, हाथ पकड़ना, चूमना या किसी अन्य प्रकार की अश्लील हरकत करना सख्त मना है।