यातायात के साधनों के तौर पर आटो रिक्शा इस्तेमाल करने वाले ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें आटो चालकों से किसी न किसी बात को लेकर झिकझिक न करनी पड़ी हो।
ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि आटो चालक उन जगहों पर जल्दी जाना पसंद नहीं करते जो बेहद नजदीक हो या फिर वह जगह उनके मन मुताफिक न हो। हालांकि, अक्सर हम बहस करने के बजाय या तो दूसरे आटो की तलाश में आगे बढ़ जाते हैं या फिर उसे कोसते हुए दिखाई देते हैं।
लेकिन एक ऐसी भी महिला है जिन्होंने उनके गंतव्य स्थान पर ले जाने से मना करने वाले रिक्शा चालक को ऐसा सबक सिखाया जो मिसाल बन गई। उन्होंने इसके लिए न तो पुलिस से मदद की गुहार लगाई और नहीं किसी दूसरे आटो वाले के पास गई।
महिला ने बना ली वीडियो क्लिप
दरअसल, हुआ यूं कि एक दिन अमेरिका की रहने वाली क्रिस्टीन फेयर आटो में बैठ गईं और ड्राइवर से चारमीनार चलने को कहा लेकिन उसने जाने से साफ इनकार कर दिया। उसके इनकार से नाराज होकर झगड़ा और बहस करने के बजाय उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो क्लिप बना लिया।
इसमें सबसे मजेदार बात तो यह है कि यह वीडियो क्लिप इतना मजेदार है कि आखिरकार ड्राइवर को मजबूर होना पड़ा।
यू ट्यूब पर वायरल हो चुके इस वीडियो में किस्टीन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, आज मैं पूरे दिन फ्री हूं और मैं दिनभर इस सीट पर बैठ सकती हूं।
अगर कोई यात्री आता है तो वह गाना गाकर उसका मनोरंजन करेंगी। उसके बाद वह 'मुझे नींद न आए, चैन न आए' गाना गाने लगती है।
वीडियो में देंखे पुरा वाकया
उन्होंने रिकार्डिंग शुरू करते ही सबसे पहले यह संदेश दिया कि 'यह रिक्शावाला अपना काम करने से इनकार कर रहे हैं। मैंने उसे बताया कि मैं चारमिनार जाना चाहती हूं वो भी मीटर इस्तेमाल करके लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
फिर मैंने उनको समझाया कि मैं आज पूरे दिन बेकार हूं और दिनभर आटो में बैठ सकती है।' उनके इस अनोखे अंदाज से परेशान होकर आखिरकार आटोवाला चारमीनार जाने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए उसने मीटर का भी इस्तेमाल किया।
और ज्यादा जानने के लिए देखें यह वीडियो...