फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी में घटी अप्रत्यशित घटना के बाद आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बीसीसीआई भी मामले पर नजदीकी से निगाहें बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने पीटीआई को बताया कि बोर्ड आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट की तैयारियों में लगी भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह चौकन्ना है।

इस संबंध में क्रिकेट आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है। पटेल ने बताया कि हमने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बीसीसीआई के कहने पर बढ़ाई सुरक्षा

गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी में एक प्रमुख कैफे में घुसे बंदूकधारी ने सुबह से दर्जनों लोगों को बंधक बनाया। 17 घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बंधकों को पुलिस ने छुड़ा लिया है।

आस्ट्रेलिया में इस घटना के बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। देशभर में सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए ब्रिस्बेन में मौजूद है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई की सांसे भी अटकी हुई हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाते हुए अतिरिक्‍त सुरक्षा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें