फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के घर में घुसे प्रदर्शनकारी, 5 पुलिस वाले निलंबित

Thu, 11 Apr 2013 07:49 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्तर पर आरक्षण मांग रहे जाटों के आंदोलन ने बुधवार को उग्र रूप ले लिया। जाटों ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के घर में घुसकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने करीब 180 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में देर शाम जाटों ने नांगलोई में रोहतक रोड पर जाम लगा दिया।

मामले में रात को मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले पांच मार्च से जंतर मंतर पर धरना दे रहे जाट गृहमंत्री के घर का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंदर घुसने के लिए गेट की जाली तोड़ डाली।

सुरक्षाकर्मियों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और वहां मौजूद आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इन्हें बसों में भरकर तुगलक रोड थाने लाया गया जहां पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, महासचिव सत्यपाल चौधरी और समिति के यूपी शाखा के अध्यक्ष उमेद सिंह भी शामिल हैं।

उधर, समिति के प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम तेवतिया ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जाट तोड़फोड़ करने नहीं गए थे, बल्कि उनकी मंशा गृहमंत्री तक बात पहुंचाने की थी, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बदसलूकी की।

गिरफ्तार जाटों को तत्काल रिहा किया जाए और उन पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। ऐसा नहीं किए जाने पर कांग्रेस खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। जाट समुदाय आगामी चुनाव में कांग्रेस का कड़ा विरोध करेगा और आंदोलन को उग्र रूप भी देगा।

पांच पुलिसकर्मी निलंबित, 142 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आवास में घुसने के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में और पुलिसकर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इसमें इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हो सकते हैं।

स्पेशल ब्रांच और राजस्थान पुलिस के लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। तुगलक रोड थाने में देर रात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गृहमंत्री की सुरक्षा में सेंध का मामला आने के बाद नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में 142 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन लोगों को नई दिल्ली के कई थानों में रखा गया है।

देर रात गिरफ्तार लोगों का सफदरजंग, राममनोहर लोहिया और एम्स में मेडिकल कराया जा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 147, 148, 186, 353 और 451 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें