फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पत्रकारों से भिड़े बिल गेट्स के सुरक्षाकर्मी

Wed, 29 May 2013 07:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे धनी लोगों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के सुरक्षाकर्मियों की बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


बिल गेट्स मोंटेक सिंह अहलूवालिया से मुलाकात करने योजना आयोग भवन आए हुए थे।

गेट्स अहलूवालिया से मिलने दोपहर 1 बजे योजना आयोग भवन पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही योजना भवन को मीडिया के लिए बंद कर दिया गया।

जैसे ही बिल गेट्स वहां पहुंचे मीडियाकर्मियों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी। इसपर गेट्स के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को ऐसा करने से रोका।

इसके बाद जब गेट्स अहलूवालिया से मुलाकात करके योजना आयोग की बिल्डिंग से बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसपर सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को धक्का दे दिया।

गेट्स ने अपने सुरक्षाकर्मियों को मीडियाकर्मियों को धक्का देने से मना किया, लेकिन तब तक सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के बीच हाथापाई शुरु हो गई। हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को धक्का दिया। इसके जवाब में पत्रकारों ने भी उन्हें धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी पीआईबी प्रेस कार्ड होने के बावजूद अंदर जाने की अनुमति नहीं देने का विरोध किया। यही नहीं, योजना आयोग के प्रवक्ता एनएन कॉल को भी शुरूआत में अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। उन्हें करीब 10 मिनट तक लाबी में इंतजार करना पड़ा। उसके बाद वे अंदर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें