फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को दहला सकता है शक्तिशाली भूकंप

Mon, 31 Dec 2012 01:21 AM IST
नई दिल्ली/सिंगापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की चेतावनी दी है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 से 8.5 तक हो सकती है। यह भारत को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


सिंगापुर के ‘नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ के नेतृत्व वाले शोध दल ने पाया है कि मध्य हिमालय क्षेत्रों में रिक्टर पैमाने पर आठ से साढ़े आठ तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने का खतरा है।

शोधकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि सतह टूटने (क्रैक पड़ने) संबंधी खोज से पता चलता है कि हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े इलाकों पर गहरा असर है।

प्रमुख वैज्ञानिक पॉल टैपोनियर ने कहा कि अतीत में इस तरह के खतरनाक भूकंपों के अस्तित्व का मतलब यह हुआ कि इतनी ही तीव्रता के भूकंप के झटके भविष्य में फिर से आ सकते हैं, खासकर उन इलाकों में जिनकी सतह भूकंप के झटके के कारण अभी टूटी नहीं है।
विज्ञापन


अध्ययन में पता चला कि वर्ष 1255 और 1934 में आए भूकंप के जबर्दस्त झटकों से हिमालय क्षेत्र में पृथ्वी की सतह में क्रैक पड़ गए थे। यह वैज्ञानिकों द्वारा पिछले अध्ययन के विपरीत है।

हिमालय क्षेत्र में जबर्दस्त भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। वर्ष 1897, 1905, 1934 और 1950 में भी 7.8 और 8.9 तीव्रता के भूकंप आए थे। इन भूकंपों से काफी नुकसान हुआ। लेकिन वैज्ञानिकों ने पहले सोचा था कि पृथ्वी की सतह नहीं टूटी है।

बहरहाल, वैज्ञानिक ने कहा कि उच्च स्तर की नई तस्वीरों और अन्य तकनीकों की मदद से उन्होंने पाया कि 1934 में आए भूकंप ने सतह को नुकसान पहुंचाया और 150 से अधिक किलोमीटर लंबे भाग में दरार पड़ गई।

अध्ययन के अनुसार यह दरार यानी फॉल्ट इंडियन और एशियन टेक्टानिक प्लेट की बाउंड्री है जो नेपाल में पड़ती है। इस अध्ययन को हाल ही में ‘नेचर जियोसाइंस’ में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें