फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आशीष तुमने मुझे धोखा दे दिया, तुम्हारे बिना जीना संभव नहीं है...'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद की हिमगिरी कालोनी अंबेडकर नगर में मोहब्बत में धोखा खाई एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। वह कई दिन से डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन


बुधवार को घर के सभी सदस्य बाहर गए तो उसने अपने दुपट्टे को फांसी का फंदा बना लिया और पंखे के कुंदे पर झूल गई। छात्रा द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

आत्मघाती कदम उठाने वाली दसवीं की छात्रा अपने घर से ही ब्यूटी पार्लर का काम देखती थी। उसे पिता जेल में बंद है। जबकि मां कोठियां में चौका बर्तन का काम करती है। एक छोटा भाई बीटेक कर रहा है। जबकि छोटी बहन हाईस्कूल की छात्रा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

बहन को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी

चार दिन पहले छात्रा के मौसा की मौत हो गई थी। तब उसकी मां सहारनपुर स्थित अपनी बहन के घर गई थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे भाई परीक्षा देने चला गया था। जबकि छोटी बहन अपनी मां के बदले में कोठी में काम करने चली गई थी।

दोपहर करीब डेढ़ बजे छोटी बहन कोठी से काम करने के बाद घर लौटी मो मेनगेट बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद वह पड़ोसी की छत से अपने घर में घुस गई। उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी।

उसने ड्रम पर चढ़कर फंदा खोला और युवती को नीचे उतार लिया। लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर लोग भी जुट गए। खबर मिलने पर युवती भाई और मां भी आ गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

मां मुझे माफ कर देना...

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें छात्रा ने लिखा है कि आशीष तुमने मुझे धोखा दे दिया। तुम्हारे बिना जीना संभव नहीं है। इसके बाद छात्रा ने लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना। मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं।

छात्रा की मां ने बताया कि कुछ लोगों ने जमीन खरीदी थी, जिसमें उसके पति को गवाह बना लिया था। मई माह में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह जेल में ही बंद हैं।

पिता के जेल जाने के बाद से घर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। बेटी ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर से ही ब्यूटी पार्लर का काम देख रही थी।
विज्ञापन

भोंकता रहा घर में कुत्ता...

आत्महत्या करने वाली युवती के घर में एक पालतू कुत्ता है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि कुत्ता सुबह नौ बजे से ही घर में भोंक रहा था। घर में किसी अनहोनी की आशंका लग रही थी, लेकिन मेनगेट बंद होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया।

जिस कमरे में छात्रा की लाश लटकी मिली है। वहां जमीन पर खून के छींटे मिले हैं। आत्महत्या के अलावा पुलिस अपनी जांच दूसरे पहलुओं से भी कर रही है। हालांकि घर का मेनगेट बाहर से बंद होने और मौके से सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या की ओर जांच जा रही है। बाकी की तस्वीर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगी।

'अंबेडकर कालोनी में एक युवती ने आत्महत्या की है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।'
- सुजाता सिंह, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें