फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Fri, 01 Feb 2013 01:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने आशीष नंदी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। नंदी पर जयपुर साहित्य महोत्सव में दलितों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर, न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की खंड पीठ ने नंदी के वकील की दलीलें सुनने के बाद याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

खंड पीठ ने इस मामले में केंद्र सरकार, महाराष्ट्र, राजस्थान और छत्तीसगढ की सरकारों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। हालांकि न्यायालय ने दलितों के खिलाफ नंदी के कथित बयान पर गहरा एतराज भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जयपुर में पिछले दिनों साहित्य समारोह के दौरान नंदी ने कहा था कि अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग के लोग अत्याधिक भ्रष्ट हैं इसके बाद उनके खिलाफ अनेक प्राथमिकियां दर्ज कराई गई थी। नंदी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें