काले धन के मामले पर घिरी केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने गंगा प्रदूषण के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा किनारे स्थित उन उद्योगों के खिलाफ, जो गंगा में गंदगी फैला रहे हैं, कार्रवाई न करने के कारण केंद्र और राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को फटकार लगाई है।
गंगा की सफाई के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की पहले भी आलोचना कर चुका है। पखवाड़े भर पहले कोर्ट ने गंगा सफाई को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम पेश नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी।
उस समय कोर्ट ने कहा था कि सरकार को गंगा की सफाई के लिए मेट्रो मैन श्रीधरन जैसे किसी विशेषज्ञ की मदद लेने की जरूरत है।