फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसेतु पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसेतु और सेतुसमुद्रम परियोजना पर केंद्र सरकार को अपना पक्ष का रखने के लिए निर्देश देने संबंधी भाजपा नेता सुब्रह्मणयम स्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने स्वामी से कहा कि इसमें जल्द सुनवाई की दरकार नहीं है। जब तक रामसेतु को छुआ नहीं जाता, आपको परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पीठ ने स्वामी से कहा कि अगर रामसेतु को छूने की कोशिश की जाती है तो आप बेशक हमारे पास आ सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

स्वामी ने लगाई थी गुहार

इससे पहले स्वामी ने इस मामले की जल्द सुनवाई की गुहार करते हुए पीठ से कहा कि केंद्र सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा जाए।

स्वामी का कहना है कि अदालत से बाहर केंद्र सरकार कह चुकी है कि रामसेतु को नहीं छेड़ा जाएगा।

मालूम हो कि गत 26  नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र सरकार को चार हफ्ते के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। गौरतलब है कि सेतुसमुद्रम परियोजना का राजनीतिक दल, पर्यावरणविद् सहित कई हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें