फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ग्राहक 31 दिसंबर तक जारी करा लें नई चेकबुक

Tue, 06 Nov 2012 12:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और उसकी चेक बुक इस्तेमाल कर रहे है, तो बैंक से अब नई चेक बुक लें। स्टेट बैंक की पुरानी चेकबुक 1 जनवरी 2013 से मान्य नहीं होगी। ऐसे में ग्राहक 31 दिसंबर तक बैंक से नई चेकबुक जरूर जारी करा लें।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार स्टेट बैंक नए साल से पूरी तरह से सीटीएस 2010 प्रणाली को अपना रहा है। इसके जरिए ग्राहकों के चेक जहां जल्दी क्लीयर हो जाएंगे, वहीं पहले की तुलना में चेक में होने वाले धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी।

सीटीएस 2010 प्रणाली के तहत चेक क्लीयर होने में संबंधित बैंक के पास उसकी तस्वीर भेजी जाती है, जिससे न केवल चेक क्लीयर होने की प्रक्रिया तेज होती है, बल्कि यह ज्यादा सुरक्षित भी होती है। अभी यह सुविधा देश के मेट्रो शहरों में ही उपलब्ध है। रिजर्व बैंक के अनुसार पूरे देश में यह सुविधा दिसंबर 2013 तक उपलब्ध हो जाएगी। इसी के मद्देनजर एसबीआई सहित दूसरे बैंक नई प्रणाली को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें